Chamba: चंबा के दुर्गम स्कूल में योग की नई पहल! विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का दिया संदेश

Date:

--Advertisement--

चंबा, 30 जून। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर में विद्यार्थियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष विभाग रैत के तत्वावधान में आयोजित हुआ। योग सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करना था।

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाने के साथ-साथ उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त विद्यार्थी जीवन जीने के लिए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

उद्यालक शर्मा ने कहा कि योग केवल तनाव दूर करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ आहार की आदत विकसित करने, वजन नियंत्रित रखने, कद के विकास, स्मरण शक्ति बढ़ाने और अच्छी नींद लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस उपयोगी कार्यक्रम के लिए आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद लाभकारी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।