Kangra: रैत पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा! रंजना देवी बनीं अध्यक्ष, अश्वनी कुमार चुने गए उपाध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

रैत (कांगड़ा), 30 जून। विकास खंड रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति पर अपना कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर भाजपा की रंजना देवी और उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की रंजना देवी को 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस के रवि को 12 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के अश्वनी कुमार को 16 मत मिले, जबकि कांग्रेस की रेखा देवी को 10 मतों से संतोष करना पड़ा।

Also Read: Kangra: रैत ब्लॉक समिति में भाजपा का कब्जा! शाहपुर की राजनीति में बदले समीकरण, कांग्रेस को बड़ा झटका

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। बाद में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी भी विकास खंड रैत कार्यालय पहुंचीं और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जीत की बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजना देवी और उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने सभी पंचायत समिति सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित और पंचायत समिति के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।