जसवां परागपुर में तेज रफ्तार ट्रक के कारण बड़ा हादसा, सीसीटीवी में कैद

Date:

--Advertisement--

रक्कड़/देहरा: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जसवां प्रागपुर के रक्कड़ थाना के पास कलोहा बाजार चौक पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक ऊना अम्ब से नादौन की ओर जा रहा था। जब ट्रक कलोहा बाजार के चौक पर पहुंचा, तो उसने आगे चल रही ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक वैन को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान एक टैंपो और एक बाइक भी चपेट में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रक्कड़ पुलिस के मुताबिक, सभी पक्षों में आपसी समझौता हो गया है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इसी तरह, दूसरा हादसा हरिपुर थाना क्षेत्र में देहरा-धर्मशाला मार्ग पर मानगढ़ के पास हुआ। यहां दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण इस हादसे में भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।