हमीरपुर: चोरी के आरोपी को होशियारपुर से पकड़ा, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के नादौन चौक में शुक्रवार रात को एक दुकान में चोरी करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज पाल उर्फ बादल पुत्र राज कुमार निवासी गांव गटूई, डाकघर रामपुर बसंत, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हमीरपुर पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से चोरी किए गए 2 लैपटॉप बरामद हुए हैं। जबकि नकदी और चांदी के सिक्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह मामला पहले पारस शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी अणु खुर्द गांव, डाकघर हमीरपुर द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने नादौन चौक में अपनी दुकान से 2 लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और कुछ चांदी के सिक्के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नजदीकी सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को होशियारपुर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। चोरी किए गए अन्य सामान के बारे में भी पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।