Kangra: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – क्षेत्र में शोक की लहर

Date:

--Advertisement--

ब्लॉक इंदौरा के अंतर्गत आने वाले गांव मनवाल जट्टां से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय मनजीत सिंह, पुत्र दिलीप सिंह, की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनजीत अपने घर के पीछे खेत में कुछ काम कर रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे लेकर नजदीकी गंगथ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

नूरपुर पहुंचने तक मनजीत की तबीयत और बिगड़ गई थी। अस्पताल में जांच के बाद, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी। लेकिन टांडा की दूरी और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे पठानकोट के अस्पताल ले गए। दुर्भाग्यवश, तब तक काफी देर हो चुकी थी और रास्ते में ही मनजीत की मौत हो गई।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक नौजवान की असमय मौत ने गांव में गहरा दुख फैला दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।