31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। योल कैंट धर्मशाला निवासी ममता ने अपने 31 वर्षीय पति गौरव के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। ममता के अनुसार गौरव काफी समय से बीमार चल रहे हैं और उन्हें स्टेज-3 कैंसर की बीमारी है। उनका इलाज डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चल रहा है।

खाता संख्या: 11510110025253
IFSC Code: UCBA0001151

खाता संख्या: 6710000100043389
IFSC Code: PUNB0671000

Contact: +91 98829 75868

ममता ने बताया कि गौरव की कीमोथेरेपी के चार साइकिल पूरे हो चुके हैं। अब डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जो चंडीगढ़ में होना है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन का खर्च चार लाख रुपये से अधिक आएगा। परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना मुश्किल है, जिसके चलते उन्होंने लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की है।

ममता ने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है और उन्हें लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने अपील की कि जो लोग आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं, वे आगे आएं। साथ ही इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से भी परिवार को सहायता मिल सके।

ममता ने कहा कि लोगों की छोटी-सी मदद गौरव के इलाज में बड़ी भूमिका निभा सकती है और उन्हें नया जीवन पाने में मदद मिल सकती है। परिवार ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

आर्थिक सहायता के लिए बैंक विवरण

खाता संख्या: 11510110025253
IFSC Code: UCBA0001151

खाता संख्या: 6710000100043389
IFSC Code: PUNB0671000

Contact: +91 98829 75868

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।