जयसिंहपुर का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता: यादविंदर गोमा

Date:

--Advertisement--

आयुष मंत्री ने एसडीएम आवास, पुस्तकालय और अतिथि गृह का किया लोकार्पण

जयसिंहपुर, 8 अक्तूबर – आयुष, युवा सेवाएं, खेल एवं कानून मंत्री यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर में 60 लाख रुपये की लागत से बने एसडीएम आवास और 11.5 लाख रुपये की लागत से बने पुस्तकालय व अतिथि गृह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री गोमा ने कहा कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पुस्तकालय का उपयोग करने का आग्रह किया ताकि वे विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छी प्रतियोगी पुस्तकों का लाभ उठा सकें। लंबे समय से पुस्तकालय की मांग थी जिसे अब पूरा किया गया है। पुस्तकालय और अतिथि गृह जिला प्रशासन के सहयोग से बनाए गए हैं और जल्द ही इसमें और भी प्रतियोगी पुस्तकों का संग्रह किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि एसडीएम आवास तैयार हो चुका है और जल्द ही तहसीलदार आवास का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

जयसिंहपुर में आयुष मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

इसके उपरांत आयुष मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया और बाकी समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में एसडीएम संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

HIM Live TV पर विज्ञापन के लिए कृपया संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।