Kangra: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर राजेश धर्माणी ने फार्मासिस्टों की अहम भूमिका को बताया स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 21 सितंबर: नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज, पालमपुर में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विधायक पालमपुर आशीष बुटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।



मंत्री धर्माणी ने अपने संबोधन में फार्मासिस्टों के स्वास्थ्य सेवा में योगदान को अहम बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ फार्मासिस्ट भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्ट न केवल दवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि मरीजों को दवाओं के उचित उपयोग, खुराक और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में भी मार्गदर्शन देते हैं।



धर्माणी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहें और समाज की सेवा के लिए समर्पित हों। उन्होंने छात्रों को बायोफार्मा ड्रग डिस्कवरी और शोध के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।



मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में लाया गया है।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश फार्मेसी ऑफिसर संघ, कांगड़ा इकाई ने तकनीकी शिक्षा मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक भेंट किया और जिला कांगड़ा के लिए 15 नेबुलाइजर यूनिट्स प्रदान की।



इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नगर निगम उप महापौर राजकुमार, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल डॉ. एस. चक्रवर्ती, डीएमसी आयुर्वेदिक अस्पताल डॉ. डी. के. चड्ढा सहित फार्मेसी कॉलेज के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

Kangra: रैत स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की गूंज, SDM ने चिट्टे के खतरों से किया आगाह; जल्द लगेगा करियर काउंसलिंग सत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को चिट्टे के खतरों से आगाह किया और जल्द करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की।

भानुपल्ली में दो कारों की जोरदार टक्कर, 7 लोग गंभीर घायल; हादसे में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे भी शामिल

भानुपल्ली के पास नंगल-आनंदपुर साहिब नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में बिलासपुर के 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं। 5 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।