Himachal: HRTC की पुरानी बसों में तकनीकी खामियों से बढ़ा यात्रियों का खतरा, दो हादसे होते-होते टले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पुरानी और जर्जर बसों में लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों ने यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। शुक्रवार को आनी उपमंडल के एनएच-305 मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो एचआरटीसी बसों में तकनीकी खराबी के चलते हादसे होते-होते बचे। पहली घटना सुबह लगभग 9 बजे बानीगाड के पास उस समय हुई, जब जूहड़ से आनी की ओर आ रही एक बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। ड्राइवर ने सामने से आ रही कुल्लू जा रही दूसरी बस को रास्ता देने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन ब्रेक ने काम नहीं किया और वह बस सामने खड़ी दूसरी बस से जा टकराई। हादसे में चार यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आनी अस्पताल ले जाया गया। उस समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि ड्राइवर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसके लगभग एक घंटे बाद, दूसरी घटना कराणा से दो किलोमीटर आगे पनेई के पास हुई। जाबो से आनी जा रही एक अन्य एचआरटीसी बस में उस समय तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जब चलती बस में शॉफ्ट का नट अचानक खुल गया और वह सड़क पर गिर गया। इससे बस वहीं रुक गई। राहत की बात यह रही कि बस समतल सड़क पर थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। खास बात यह है कि यह बस एक दिन पहले ही रामपुर डिपो से मुरम्मत के बाद चलाई गई थी।

इन दोनों घटनाओं ने एचआरटीसी की मरम्मत व्यवस्था और तकनीकी सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने निगम की कार्यप्रणाली और खस्ताहाल बसों को लेकर गहरा असंतोष जताया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने जानकारी दी कि एक बस में ब्रेक फेल होने और दूसरी में शॉफ्ट का नट खुलने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए मैकेनिक को भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।