Bilaspur: जगतखाना में एडीएस जागरूकता अभियान—टनल में काम कर रहे मजदूरों को मिला जीवन बचाने वाला ज्ञान

Date:

--Advertisement--

विश्व एड्स दिवस के मौके पर बिलासपुर जिले के जगतखाना क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टनल में काम कर रहे मजदूरों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर और अफकोंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित कुमार ने मजदूरों को एड्स के कारण, लक्षण, इसके बचाव के तरीके और इससे जुड़े गलत धारणाओं के बारे में सरल भाषा में विस्तार से बताया। उन्होंने मजदूरों को यह भी समझाया कि एड्स से जुड़ी कई बातें सिर्फ मिथक हैं, और सही जानकारी ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

जागरूकता कार्यक्रम की खास प्रस्तुति जगमोहन नेगी का मैजिक शो रहा। उन्होंने अपने रोचक और आकर्षक तरीकों से मजदूरों को एड्स और अन्य सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरूक किया। उनकी प्रस्तुति को मजदूरों ने काफी पसंद किया और कार्यक्रम के संदेशों को आसानी से समझा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के नेत्र विशेषज्ञ सुदेश ने सभी मजदूरों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को आवश्यक परामर्श भी दिया। साथ ही, प्रतिभागियों को रेड रिबन लगाकर एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी मजदूरों को समाज में जागरूकता फैलाने और खुद भी सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराग, अफकोंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप शर्मा, एचआर एवं एडमिन इंचार्ज संतोष कुमार और सेफ्टी इंचार्ज पी. संतोष कुमार सहित लगभग 60 मजदूर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मजदूरों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।