Bilaspur: 10 दिन से सूखा पड़ा ठप्पर गांव: पानी की एक बूंद को तरस रहे लोग, टैंकर मंगवाने को मजबूर

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल की बलघाड़ पंचायत के ऊंचाई पर बसे ठप्पर गांव के लोग इन दिनों गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पड़ी है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पानी की एक बूंद के लिए तरसते ग्रामीण अब मजबूरी में भारी खर्च करके निजी टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं। गांव की निवासी सुमन प्रजापति ने बताया कि पानी की समस्या यहां काफी समय से चल रही है, लेकिन इस बार हालात बहुत खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में नलों में एक बूंद पानी नहीं आया, और अब इस महंगाई के दौर में पीने का पानी तक खरीदना पड़ रहा है।

इस संकट से घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। गांव की गृहिणी अंजना ने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन्हें पानी की सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। अंजना का कहना है कि नहाने, खाना बनाने और पीने तक के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है, जो अब असहनीय स्थिति बन गई है।

गांव के एक अन्य निवासी गोपाल ने बताया कि उनका घर सड़क से काफी दूर और ऊंचाई पर स्थित है, जिस वजह से टैंकर मंगवाने के बाद भी पानी को घर तक पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को इस समस्या की जानकारी कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ठप्पर गांव की भौगोलिक स्थिति इस संकट को और जटिल बना रही है। ऊंचाई पर होने की वजह से पानी की पाइपलाइन में दबाव नहीं बनता और आपूर्ति बाधित रहती है।

गांववासियों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में पानी की मांग वैसे भी बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।