Shahpur: रिर्कमार कॉलेज में मतदाता जागरूकता शिविर: 50 से अधिक छात्रों ने मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण कराया

Date:

--Advertisement--

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए रिड़कमार कॉलेज में एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को मतदान की महत्ता समझाना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में शामिल करना था। शिविर में विशेष रूप से उन छात्रों के लिए पंजीकरण की सुविधा दी गई जो पहली बार मतदाता पहचान पत्र बनवा रहे हैं।

बी. एल. ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) ने शिविर में सहायता केंद्र लगाया, जहाँ छात्र-छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र के पंजीकरण के बारे में पूरी जानकारी दी गई। कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 50 से अधिक छात्रों ने मतदाता पहचान पत्र के लिए अपना पंजीकरण करवाया। श्री भूपेंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि देश के भविष्य को बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुनः पंजीकरण का अवसर:
जो छात्र इस बार पंजीकरण नहीं करवा पाए, उनके लिए 26 नवंबर को दोबारा से पंजीकरण का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में अन्य वरिष्ठ शिक्षक जैसे प्रोफेसर हाकम चंद, प्रोफेसर मनोज कुमार, और प्रोफेसर आशा मिश्रा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों को राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। बी. एल. ओ. सुपरवाइजर श्री टेक चंद व विभिन्न पंचायतों के बी. एल. ओ. भी इस अभियान का हिस्सा बने।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।