Himachal: विक्रमादित्य सिंह का भाजपा पर तंज – “प्रदेश अध्यक्ष चुनने में लोकतंत्र नहीं, सिर्फ नाम भरने की रस्म”

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर निशाना साधा है। शिमला में सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बताती है, लेकिन जब उनके प्रदेश अध्यक्ष के चयन की बात आई तो उस प्रक्रिया में कहीं भी चुनाव जैसी कोई चीज़ नज़र नहीं आई।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि सिर्फ एक ही व्यक्ति नामांकन भर रहा है तो फिर उसे चुनाव कैसे कहा जा सकता है। न उसमें प्रतिस्पर्धा है और न ही कोई चुनाव की गुंजाइश। विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा कम से कम दिखावे के लिए ही सही, दो लोगों से नामांकन भरवा देती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डॉ. बिंदल के साथ किसी और नेता को भी खड़ा कर देते, ताकि यह प्रतीत होता कि चुनाव हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमारे यहां से गए नेताओं को ही पकड़ कर नामांकन भरवा देती, तब भी कोई सवाल न होता। हालांकि उन्होंने माना कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है और इस पर टिप्पणी करना आवश्यक नहीं है, लेकिन चूंकि भाजपा बार-बार लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करती है, तो ऐसे में उनके इस व्यवहार पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

विक्रमादित्य सिंह ने दोहराया कि अगर एक ही व्यक्ति नामांकन भर रहा हो, तो फिर चुनाव जैसी प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने इसे भाजपा के कथित आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया और कहा कि कम से कम एक चुनाव का ढोंग ही रच लेते ताकि लोकतंत्र का चेहरा बचा रहता।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल डॉ. राजीव बिंदल का नाम सामने आया है और कोई अन्य उम्मीदवार नामांकन में नहीं था। विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा को घेरने में जुट गया है, वहीं भाजपा इस पर प्रतिक्रिया देने से बच रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।