Kangra: शाहपुर कॉलेज में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट: अंडर डॉग्स पालमपुर एफसी ने जीता खिताब

Date:

--Advertisement--

शाहपुर कॉलेज के मैदान में छत्रपति शिवाजी महाराज की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांगड़ा की 15 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सागर माथा मैकलोड एफसी और अंडर डॉग्स पालमपुर एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट के जरिए तय हुआ, जिसमें अंडर डॉग्स पालमपुर एफसी विजयी रही।

Advertisement – HIM Live Tv

फाइनल मुकाबले में भाजपा नेता और जिला महामंत्री राकेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफियां और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश चौहान ने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि छात्रों में खेल के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है, और यह युवाओं के लिए सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपने स्तर पर इतने बड़े आयोजन कर रहे हैं, जो समाज और खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है।

राकेश चौहान ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थी परिषद शाहपुर इकाई के अध्यक्ष सौरव शर्मा और उनकी टीम तथा शाहपुर अकादमी के सभी सहयोगियों को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि शाहपुर में एक अच्छा खेल मैदान न होना वर्तमान सरकार और पूर्ववर्ती सरकारों की विफलता है। उन्होंने यह मांग की कि सरकार को खेल मैदानों से जुड़े अपने वादों को निभाना चाहिए, ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनका खेल भविष्य उज्जवल हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।