Una: हिमाचल में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई: ऊना में रिश्वत लेते श्रम अधिकारी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक श्रम अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी फिरोज खान ने किया। विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को यह गिरफ्तारी तब की जब अधिकारी एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर से लाइसेंस नवीनीकरण के बदले रिश्वत ले रहा था।

Advertisement – HIM Live Tv

शिकायतकर्ता लेबर कांट्रैक्टर ने लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारी ने इसके बदले 10,000 रुपये की मांग की। कांट्रैक्टर ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप बिछाया। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

विजिलेंस एसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जनता से अपील की कि यदि किसी सरकारी अधिकारी द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं, तो तुरंत शिकायत करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।