उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से चौंकी कांग्रेस, मोदी से हस्तक्षेप की अपील – राष्ट्रहित में पुनर्विचार की मांग

Date:

--Advertisement--

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को चौंकाने वाला और समझ से परे बताया। पार्टी ने मांग की है कि धनखड़ अपने फैसले पर पुनर्विचार करें, क्योंकि यह कदम राष्ट्रहित के अनुकूल नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस मुद्दे में हस्तक्षेप करेंगे और उपराष्ट्रपति को मनाएंगे कि वे अपना इस्तीफा वापस लें।

धनखड़ ने सोमवार रात को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया, लेकिन कांग्रेस को यह फैसला अचानक और असामान्य लगा। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि वे शाम लगभग पांच बजे तक अन्य सांसदों के साथ उपराष्ट्रपति से मिले थे और शाम साढ़े सात बजे तक फोन पर बात भी हुई थी। रमेश के मुताबिक, इतने कम समय में इतना बड़ा फैसला लेना बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल स्वास्थ्य कारणों का मामला नहीं लगता, बल्कि इसमें कुछ और गहराई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समय अटकलें लगाने का नहीं है।

रमेश ने बताया कि धनखड़ ने सदैव सरकार और विपक्ष, दोनों को समान रूप से जवाबदेह ठहराया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक निर्धारित की थी और न्यायपालिका से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाले थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती है, लेकिन साथ ही उनसे निवेदन करती है कि वे अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को खुद इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और उपराष्ट्रपति से आग्रह करना चाहिए कि वे पद पर बने रहें। रमेश के अनुसार, ऐसा करना देशहित में होगा और खासतौर पर कृषक समुदाय को इससे राहत मिलेगी, जिनका उपराष्ट्रपति धनखड़ लंबे समय से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।