Una: ऊना के अंब में झाड़-फूंक के बहाने महिला से अश्लीलता, धर्मगुरु पर गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के उपमंडल अंब में एक महिला ने एक धर्मगुरु पर झाड़-फूंक के बहाने अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में अंब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों के सिलसिले में गांव आता रहता है और स्थानीय लोगों के कहने पर वह गांव में झाड़-फूंक करता है।

Advertisement – HIM Live Tv

महिला के अनुसार, वह स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण झाड़-फूंक करवाने के लिए उक्त व्यक्ति के पास गई थी। इसी दौरान उसने इलाज के नाम पर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी ने उसे मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए और फोन पर गंदी बातें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उक्त व्यक्ति का आचरण पहले भी कई स्थानों पर विवादित रहा है और इसी वजह से कुछ जगहों पर उसके प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वह भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

अंब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।