Hamirpur: नादौन बस अड्डा: इंद्रपाल मार्कीट में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 8 दुकानदारों पर जुर्माना

Date:

--Advertisement--

नादौन, हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के नादौन बस अड्डे पर स्थित इंद्रपाल मार्कीट में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद नादौन ने सख्त कदम उठाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और आमजन को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद सचिव रमन शर्मा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने मार्कीट के बरामदों में अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों को फटकार लगाई और नियमों का उल्लंघन करने पर उनका चालान भी किया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

बताया गया कि इंद्रपाल मार्कीट के अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान बाहर बरामदों में सजा रखा था, जिससे भीषण गर्मी के बीच वहां से गुजरने वाले लोगों को चलने में दिक्कत हो रही थी। आवाजाही बाधित हो रही थी और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष और सचिव ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सचिव रमन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर 8 दुकानदारों के चालान काटे और उनसे कुल 5,000 रुपये जुर्माना वसूल किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में फिर से अतिक्रमण पाया गया तो न सिर्फ चालान किया जाएगा बल्कि उनके सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, जिसके कारण अब यह सख्त कदम उठाया गया है।

नगर परिषद की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कर लोगों को सुविधा प्रदान करना है। यह कदम आम नागरिकों को राहत देने के साथ-साथ नगर परिषद के नियमों की पालना सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।