Una: ऊना में 76वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, उप मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Date:

--Advertisement--

ऊना, 26 जनवरी 2025: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना जिला के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड की महिला और पुरुष टुकड़ियों, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली गई।

उप मुख्यमंत्री ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र की ताकत और संविधान की शक्ति का प्रतीक है।

प्रदेश में जलशक्ति योजनाओं पर 4500 करोड़ रुपये खर्च

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश में जलशक्ति योजनाओं को लेकर सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल और सिंचाई कार्यों पर लगभग 4500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत ऊना जिले में पेयजल और सिंचाई के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है।

सौर ऊर्जा में ऊना का योगदान

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में 153 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित हो रही हैं, जिनकी कुल लागत करीब 600 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, ऊना के पेखूबेला और अघलोर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

बल्क ड्रग पार्क परियोजना

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क परियोजना की स्थापना के लिए 2000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से बनाई जा रही है, जो ऊना और पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

सड़क नेटवर्क और अन्य विकास योजनाएं

उप मुख्यमंत्री ने ऊना जिले में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने 871 करोड़ रुपये की लागत से मंदली-लठियाणी पुल और सड़क निर्माण, 52 करोड़ रुपये से पंडोगा-त्यूड़ी पुल और 44 करोड़ रुपये से लोहारली-चुरुड़ू पुल के निर्माण कार्यों की बात की। इसके अलावा, ऊना जिले में अन्य महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी चल रहा है।

शहीदों के परिवारों को सम्मान

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने शहीद नायक दिलवर खान और शहीद कुलविंदर सिंह के परिवारों को सम्मानित किया। नायक दिलवर खान जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे और कुलविंदर सिंह भी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।

इस कार्यक्रम में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, और स्थानीय लोग उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे राज्य और देश की सुरक्षा और विकास के लिए मिलकर काम करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।