Una: ऊना में पल्स पोलियो अभियान की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन 39 हजार से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई खुराक

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत प्रभावी तरीके से हुई है। अभियान के पहले दिन कुल 39,312 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन यानी ओपीवी की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे जिले में बूथों, ट्रांजिट प्वाइंट्स और मोबाइल टीमों के जरिए बच्चों तक पहुंच बनाई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस. के. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जिलेभर में 362 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। इसके अलावा यात्रा कर रहे बच्चों को कवर करने के लिए 13 ट्रांजिट बूथ लगाए गए। वहीं, दूर-दराज और छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए 10 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई थीं।

डॉ. वर्मा ने बताया कि जो बच्चे पहले दिन किसी कारणवश पोलियो खुराक से वंचित रह गए हैं, उन्हें कवर करने के लिए 22 और 23 दिसंबर को दो दिवसीय घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूट न जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस अभियान में पूरा सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Bilaspur: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी 2 महीने बाद गिरफ्तार, जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा

बिलासपुर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महीने से फरार मुख्य आरोपी अजय कुमार को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

Kangra: सिहुवां पंचायत का बड़ा फैसला, 90% अंक लाने पर ₹8100 और टॉप-10 छात्रों को ₹21000, ग्राम सभा में पास हुए कई अहम प्रस्ताव

कांगड़ा की ग्राम पंचायत सिहुवां की ग्राम सभा में छात्रों को ₹21000 तक प्रोत्साहन राशि, स्वच्छ वार्ड सम्मान, प्रवासी मजदूर पंजीकरण और नशे व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सहित कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

Kangra: 15 जुलाई को शाहपुर के इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

कांगड़ा के शाहपुर में 15 जुलाई को 11 केवी कोटला फीडर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।