Kangra: देहरा के खूनी मोड़ पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्राला खाई में गिरा – चालक-परिचालक घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नैशनल हाईवे-503 पर देहरा के नजदीक ढलियारा के कुख्यात ‘खूनी मोड़’ पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सरिया लेकर जा रहा एक ट्राला तेज रफ्तार में रोलर क्रैश बैरियर से टकरा गया और उसे तोड़ता हुआ लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ बताया गया है। ट्राले का पिछला हिस्सा, जिसमें सरिया लदा था, मिट्टी की पहाड़ी पर अटक गया, जबकि आगे का हिस्सा खाई में गिर गया।

ट्राला नगरोटा बगवां की ओर जा रहा था। हादसे के समय ट्राले में चालक और परिचालक मौजूद थे, जो घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि यह मोड़ ‘खूनी मोड़’ के नाम से जाना जाता है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यहां रोलर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं ताकि वाहन खाई में गिरने से बच सकें, लेकिन ट्राले की रफ्तार और वजन इतना अधिक था कि वह बैरियर को भी तोड़ता हुआ नीचे चला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।