Kangra: इंदौरा के गांवों में पानी के लिए हाहाकार, खाली बाल्टियां लेकर महिलाओं ने जताया रोष

Date:

--Advertisement--

गर्मी का सीजन शुरू होते ही इंदौरा क्षेत्र की कई पंचायतों में पानी की समस्या उभरने लगी है। इसका ताजा उदाहरण मोहटली और घोड़न पंचायतों में देखने को मिला है। मोहटली पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4 और 5 में पिछले पांच दिनों से ग्रामीणों को पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। मोहटली गांव की महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर जल शक्ति विभाग इंदौरा के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि वे पिछले पांच दिनों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पानी की आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी इस बारे में अवगत करवाया है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लोग मजबूरी में अपने पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। आज महिलाओं को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा और उन्होंने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आज शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे सड़क पर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

वहीं घोड़न पंचायत के उपप्रधान रजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर विभाग को लिखित में सूचित किया है और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस विषय पर जब डमटाल सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मोहटली में जलापूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। वहीं मंगवाल सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि पाइपलाइन ब्लॉक होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।