Hamirpur: हमीरपुर में बिना दस्तावेज़ खैर की लकड़ी ले जा रहा ट्राला पकड़ा गया: वन विभाग की कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के जीहण गांव के पास एक ट्राला खैर की लकड़ी बिना दस्तावेज के ले जाते हुए पकड़ा गया। वन विभाग नादौन की टीम ने इस लकड़ी को बिना परमिट के पाया। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजीव सूद ने बताया कि बी.ओ. सुरेश कुमार की अगुवाई में वन रक्षक अर्जुन और सौरभ की टीम ने यह कार्रवाई की।

टीम ने जीहण में एक चेक पोस्ट लगाया हुआ था और एक ट्राले को जांच के लिए रोका गया। ट्राले में खैर की 39 लकड़ियों के टुकड़े भरे हुए थे। जब चालक मुकेश कुमार से इन लकड़ियों के परमिट के बारे में पूछा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

यह मामला अब पुलिस को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।