Himachal: अब सस्ता रिफाइंड तेल मिलेगा राशन डिपो में – एनएफएस, एपीएल और टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत!

Date:

--Advertisement--

राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए राशन डिपो पर सस्ता रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। अब उचित मूल्य की दुकानों पर उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड सोया रिफाइंड तेल पहले की तुलना में सस्ती दरों पर मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क कम करने और खाद्य आपूर्ति निगम की पहल के चलते सोया रिफाइंड तेल की कीमत में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि राज्य विशेष अनुदानित योजना के अंतर्गत प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को प्रति माह उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाइड सोया रिफाइंड तेल वितरित किया जाता है। इस तेल की खरीद सरकार के निर्णय अनुसार ई-निविदा प्रक्रिया से त्रैमासिक और अर्धवार्षिक आधार पर की जाती है।

अब एनएफएस (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) और एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के उपभोक्ताओं को यह तेल 125 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को इसे 131 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले यही तेल एनएफएस और एपीएल उपभोक्ताओं को 134 रुपये में और टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को 140 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था।

नई दरें लागू होने से प्रदेश के 19 लाख राशन कार्डधारकों को लगभग 4.10 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ होगा। फोर्टिफाइड तेल के वितरण से उपभोक्ताओं को खुले बाजार की तुलना में सस्ते दरों पर गुणवत्तापूर्ण तेल प्राप्त होगा, जिससे उनके मासिक खर्च में भी कमी आएगी। यह कदम सरकार द्वारा महंगाई से राहत देने और उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।