चार पंचायतों से 60 वॉलिंटियर को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

प्राकृतिक आपदाओं और मानसूनी जोखिमों से निपटने के लिए, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी ने 28 अक्तूबर से तीन दिवसीय टास्क फोर्स स्वयंसेवक कार्यशाला की शुरुआत की। इस कार्यशाला का उद्घाटन एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें चार पंचायतों से आए 60 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के जरूरी उपायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसडीएम कनेट ने सभी वॉलिंटियर्स को किसी भी आपदा के समय प्राथमिक बचाव कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत से स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि किसी भी आपदा के समय राहत कार्यों को तुरंत शुरू किया जा सके और ग्रामीणों का सहयोग लिया जा सके।

क्लाइमेट परिवर्तन के कारण मौसम में बढ़ते बदलावों पर उन्होंने कहा कि भारी बारिश, सूखा और तूफान की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत कम समय में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी वॉलिंटियर्स अपने क्षेत्र में किसी भी आपदा की जानकारी तुरंत प्रशासन को व्हाट्सएप ग्रुप या 1077 नंबर पर दें ताकि बचाव कार्यों में देरी न हो।

जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक अमरजीत सिंह ने आपदा प्रबंधन पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और वॉलिंटियर्स को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं (भूस्खलन, भूकंप) को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। वॉलिंटियर्स को प्राथमिक चिकित्सा और बचाव कार्यों की भी जानकारी दी गई, और उन्हें अपने पंचायत क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों की जानकारी रखने की सलाह दी गई ताकि लोगों को समय रहते अलर्ट किया जा सके।

इस कार्यशाला में कानूनगो कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ सहायक शशि शर्मा और पंचायत मुसरानी, खारसी, शाला, छपराहण के 60 वॉलिंटियर्स ने भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।