Chamba: स्कूल से घर लौटते समय दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक की जान चली गई। यह दुर्घटना बग्गी-ब्रंगाल संपर्क मार्ग पर द्रबला के समीप हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 50 वर्षीय जरम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तलोड़ी गांव, डाकघर सुंडला, तहसील सलूणी निवासी मुलख राज के पुत्र जरम सिंह के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात थे।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरम सिंह रोजाना की तरह सोमवार को स्कूल में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बग्गी से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। शाम करीब छह बजे जब वह द्रबला के पास पहुंचे तो उनकी कार से अचानक नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि जरम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली, वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने पुलिस चौकी ब्रंगाल को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जरम सिंह के शव को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल डलहौजी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षक की इस असमय मृत्यु से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव और विद्यालय समुदाय शोक में डूब गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी ‘उमंग’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ...

रैत के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय में बीबीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ आयोजित हुई। सूर्यांश, सारांश, मन्नत और शिवानी ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का खिताब जीता।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।