Kangra: 1.28 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, नशा तस्कर ‘छप्पन’ पर कसा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला उपमंडल के रक्कड़ क्षेत्र में कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर संजय कुमार उर्फ ‘छप्पन’ की लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और SAFEM अधिनियम के अंतर्गत की गई, जिसके लिए सक्षम प्राधिकरण एवं प्रशासक (दिल्ली) से अनुमति प्राप्त की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजय कुमार रक्कड़ और खनियारा क्षेत्रों में एक महिला साथी सुमन कुमारी उर्फ वर्षा के साथ मिलकर नशा तस्करी का जाल फैला रहा था।

पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 27 लाख 71 हजार 816 रुपये आंका गया है, जिसमें एक प्रमुख संपत्ति 1 करोड़ 2 लाख 94 हजार 300 रुपये की है, दूसरी संपत्ति 22 लाख 59 हजार 600 रुपये की है और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन 2 लाख 17 हजार 916 रुपये मूल्य का है। इससे पहले भी कांगड़ा पुलिस संजय की 51 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 2025 को संजय कुमार और उसकी साथी सुमन कुमारी को पुलिस ने 1.246 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसी दिन धर्मशाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की वित्तीय स्थिति की जांच की, जिसमें उसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और वाहनों की पहचान की गई। धर्मशाला थाना द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन संपत्तियों को जब्त व फ्रीज कर दिया गया।

संबंधित अधिनियमों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों को न तो खरीदा-बेचा जा सकता है और न ही किसी अन्य उपयोग में लाया जा सकता है, जब तक कि सक्षम प्राधिकारी या पुलिस थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त न हो। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय कुमार पर इससे पहले भी 18 मार्च 2018 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में तीन अन्य मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज हैं।

कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने इस कार्रवाई को पुलिस की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई इस सख्त मुहिम में अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।