Shimla: ठियोग में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ऑल्टो कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना ठियोग कस्बे के कोर्ट कॉलोनी के पास की है, जहां ऑल्टो कार (नंबर एचपी 09ए 4808) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ।

कार में सवार व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार (42) के रूप में हुई है, जो गांव भोग, पोस्ट ऑफिस कोकूनाला, तहसील कोटखाई के निवासी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद विनोद कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और सड़क पर फिसलन हादसे की वजह मानी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।