Mandi: स्वर्ण जयंती आश्रय योजना: गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना हुआ साकार

Date:

--Advertisement--

प्रदेश सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है। इस योजना ने प्रदेश सहित मंडी जिले के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने में मदद की है।

सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साईगलू के मान सिंह पहले एक कच्चे कमरे में अपने परिवार के साथ रहते थे। बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता, जिससे रातें बेचैनी में गुजरती थीं। मजदूरी से होने वाली आय बेटी की शादी में खर्च हो गई, जिससे पक्का मकान बनाना संभव नहीं था। पंचायत से इस योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और सरकार से 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। अब उनके पास दो पक्के कमरों का घर है।

बीर-तुंगल के हरि सिंह का परिवार भी पहले कच्चे मकान में असुरक्षित महसूस करता था। चार बेटियों और एक बेटे के साथ बरसात के दिनों में मकान गिरने का डर बना रहता था। जब उन्हें इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आवेदन किया। सरकार से 1.5 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई जोड़कर चार कमरों का पक्का घर बना लिया। हरि सिंह ने कहा कि अगर सरकार की मदद न मिलती, तो आज भी उनका परिवार कच्चे घर में रहने को मजबूर होता।

बग्गी पंचायत के लाभ सिंह का परिवार पहले टपकती छत के नीचे रहता था। बरसात और गर्मी की परेशानियों से जूझते हुए उन्होंने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत आवेदन किया। सरकार से मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने तीन पक्के कमरे और लैंटर तैयार कर लिया। अब उनका परिवार सुरक्षित घर में रह रहा है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों में मंडी जिले में 356 गरीब परिवारों को 5.34 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। यह योजना अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।

योजना का लाभ कैसे उठाएं?

  • हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक।
  • वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • मकान बनाने के लिए अपने नाम पर जमीन होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम सभा प्रस्ताव और जमीन के दस्तावेज आवश्यक हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।