Bilaspur: शाहतलाई बाजार में रात के समय आग का कहर, चिकन कॉर्नर में भीषण आग से लाखों का नुक़सान

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के शाहतलाई बाजार में अनाज मंडी के पास स्थित चिकन कॉर्नर की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुक़सान होने का अनुमान है। आग अगर समय पर न बुझाई जाती तो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे नुक़सान और अधिक हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहतलाई बाजार में गुरुनाझाड़ी सड़क पर अनाज मंडी के पास महेंद्र सिंह पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गांव गुजरेहड़ा (घंडीर) कई वर्षों से चिकन कॉर्नर चला रहे हैं। बीती रात करीब 1 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। करीब 1:30 बजे दो जोरदार धमाकेहुए, जिसके बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान पुलिस थाना तलाई से ए.एस.आई. संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी शाहतलाई पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

इस घटना में 165 लीटर के दो फ्रिज, एक रंगीन टीवी, दो गैस सिलेंडर (एक कमर्शियल व एक घरेलू), दो गैस भट्टियां, बर्तन, टेबल-कुर्सियांआदि जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।