स्वारघाट में तंबाकू बेचने वालों पर गिरी प्रशासन की गाज, बिना पंजीकरण दुकानदारी तो जेल और भारी जुर्माना तय

Date:

--Advertisement--

नगर पंचायत स्वारघाट में बुधवार को प्रशासन ने तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। बीएमओ श्री नयनादेवी जी डॉ. आलोक सिंगला, तहसीलदार संजीव प्रभाकर और खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र सिंह की अगुवाई में खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड ने अप्पर और लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत कई लोगों के चालान भी किए गए।

टीम ने दुकानदारों को साफ चेतावनी दी कि अब तंबाकू या उससे संबंधित किसी भी उत्पाद की बिक्री केवल पंजीकरण के बाद ही संभव होगी। इसके लिए दुकानदारों को नगर पंचायत या ग्राम पंचायत कुटैहला से प्रमाण पत्र लेना होगा। प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म नंबर-1 के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य है। इसकी फीस 500 रुपये तय की गई है और यह तीन साल तक वैध रहेगा। बिना पंजीकरण तंबाकू बेचते पकड़े जाने पर दुकानदार को धारा 4 और 5 के उल्लंघन का दोषी माना जाएगा, जिसमें तीन महीने तक की कैद और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

स्वास्थ्य शिक्षक राम अवतार ठाकुर ने बताया कि खुली सिगरेट बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। किसी भी स्कूल या शिक्षण संस्थान से 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना गैरकानूनी है। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू बेचना भी अपराध है। उन्होंने बताया कि कोटपा अधिनियम की धारा 3 और धारा 5 के उल्लंघन पर पहली बार 10 हजार रुपये और दोबारा अपराध पर 50 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

निरीक्षण टीम में स्वास्थ्य शिक्षक राम अवतार ठाकुर, पुलिस कांस्टेबल रोहित शर्मा और हनी कुमार भी शामिल रहे। टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कोटपा अधिनियम और पीईसीए के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया और तंबाकू मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।