Kangra: चड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य बने सुरिन्दर कुमार कांजो, जीत के बाद विधायक Kewal Singh Pathania से लिया आशीर्वाद

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई। चड़ी जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुरिन्दर कुमार कांजो ने 5859 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जीत का जश्न मनाया गया।

जीत हासिल करने के पश्चात नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुरिन्दर कुमार कांजो अपने समर्थकों के साथ रैत कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक एवं उप मुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर Kewal Singh Pathania ने सुरिन्दर कुमार कांजो का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनका मुंह मीठा करवाकर शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

सुरिन्दर कुमार कांजो ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।