Himachal: सुन्हाणी पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से ससुर-बहू और मासूम पोती गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

झंडूता। थाना झंडूता क्षेत्र के तहत सुन्हाणी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार ससुर, बहू और उनकी मासूम पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्तियों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बरठीं ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को एम्स रैफर कर दिया।

पुलिस ने प्यार चंद निवासी महारल, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के बयान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयान में प्यार चंद ने बताया कि वह बीती रात अपनी बहू निशा और पोती आंशिका के साथ मोटरसाइकिल पर घर से पोली-पंजीण में आयोजित वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जब वे सुन्हाणी पुल के पास एक मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि थाना झंडूता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।