Mandi: सुंदरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप से मिली 508 ग्राम चरस और 70 हजार नकद, एक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगाकर एक बोलेरो पिकअप से 508 ग्राम चरस और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी मंडी की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप को रोका गया। जब चालक से वाहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह बार-बार जवाब टालने लगा। उसके व्यवहार पर शक होने पर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट मिला, जिसमें चरस और नकदी बरामद हुई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी की पहचान पूर्ण चंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी गांव मुराख, डाकघर शिकावरी, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।