Una: तूफान की रात गगरेट बाजार में दो दुकानों में बड़ी चोरी, कैश और चांदी के सिक्के उड़ाए

Date:

--Advertisement--

बुधवार रात आए तेज तूफान के चलते गगरेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई और सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। अंधेरे में डूबे बाजार का फायदा उठाकर चोरों ने गगरेट चौक के मेन बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़ दिए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे बड़ी घटना कश्यप करियाना स्टोर में सामने आई, जहां से चोर करीब 1 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान के संचालक लवली सूद ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने दुकान को रात को ताले लगाकर बंद किया था, लेकिन गुरुवार सुबह एक पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर लवली सूद ने देखा कि दुकान का शटर और गल्ले का ताला टूटा हुआ था और सारा कैश गायब था। चोर भगवान की गुल्लक और पूजा के लिए रखे चांदी के सिक्के भी ले गए। हालांकि दुकान में रखा अन्य सामान जस का तस था, जिससे साफ जाहिर होता है कि चोरी पूरी योजना के तहत की गई थी। चोरों ने पास ही स्थित एक यूनिसेक्स सैलून को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वहां नकदी न मिलने के कारण वे खाली हाथ लौट गए। सैलून संचालक रमन वर्मा ने बताया कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था, लेकिन कैश न होने के कारण अन्य कोई नुक्सान नहीं हुआ। यह वारदात गगरेट के मुख्य चौक पर हुई, जहां आमतौर पर काफी चहल-पहल रहती है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।