Kangra: प्रागपुर में 13 जनवरी को राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Date:

--Advertisement--

देहरा, 10 दिसंबर: राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला 2026 की तैयारियों और आपसी समन्वय को लेकर उपमंडलाधिकारी देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रागपुर के सभागार में हुई, जिसमें मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, विभागीय प्रदर्शनियां, बिजली और पेयजल आपूर्ति सहित सभी जरूरी पहलुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी धरोहर गांव प्रागपुर में 13 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि आगंतुकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक माहौल मिले।

उन्होंने सभी अधिकारियों को तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेले के सुचारू संचालन और बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है।

इस बैठक में खंड विकास अधिकारी प्रागपुर अशोक कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार प्रागपुर बलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार जसवा राजकुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजन कौशल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।