Kangra: 25 दिसंबर को दौड़ेगा धर्मशाला, मैराथन को बनाया जाएगा हर साल का फिक्स इवेंट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 10 दिसंबर: नगर निगम धर्मशाला और जिला प्रशासन द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से 25 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के समापन कार्यक्रम का हिस्सा होगी। मंगलवार को समृद्धि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल सरकार द्वारा शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को मजबूती देना है।

प्रेस वार्ता में मेयर नीनू शर्मा और उपमहापौर तजिंदर कौर के साथ नगर निगम के सभी पार्षद और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि यह मैराथन न सिर्फ स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और नशा-मुक्त जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने बताया कि मैराथन की शुरुआत साई एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से होगी। दौड़ का मार्ग चरान दाड़ी, रक्कड़, खनियारा, कोतवाली बाजार और चीलगाड़ी से होते हुए दोबारा साई स्टेडियम में समाप्त होगा। इस आयोजन में 3 किलोमीटर फन रन, 5 किलोमीटर रन, 10 किलोमीटर रन, हाफ मैराथन 21.1 किलोमीटर और फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई हैं।

प्रतिभागियों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सुविधा और मेडिकल सपोर्ट सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूली और कॉलेज छात्रों के लिए विशेष रियायत भी दी जा रही है। 3 और 5 किलोमीटर की श्रेणी में छात्रों के लिए 100 प्रतिशत शुल्क माफ रहेगा, जबकि 10 किलोमीटर और उससे अधिक दूरी की दौड़ में 50 प्रतिशत शुल्क छूट दी जाएगी।

आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि मैराथन में कुल 15 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि तय की गई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य और सामुदायिक एकता को आगे बढ़ाने का मंच है। इसे नगर का स्थायी कैलेंडर इवेंट बनाया जाएगा और हर साल 25 दिसंबर को इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, भारतीय सेना, सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मशाला को फिटनेस और खेल भावना का प्रतीक बनाएंगे। सामूहिक प्रयासों से धर्मशाला को स्पोर्ट्स टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाया जा सकता है।

मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://konfhub-com/dharamshala&marathon&2025 पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 97179 22257 पर संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।