Himachal: एसपीयू मंडी सीईटी 2025 का शेड्यूल जारी: बीएड की परीक्षा 18 मई को, जानें परीक्षा केंद्र और अन्य डेट्स

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। एसपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (SPUCET) 2025 के तहत बीएड से लेकर एमबीए, एमसीए, एमए और एमएससी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तिथियां तय कर दी गई हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा 18 मई को

बीएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश भर में 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एसपीयू प्रशासन के अनुसार, बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार लगभग 1800 छात्रों ने आवेदन किया है।

परीक्षा केंद्रों की सूची इस प्रकार है:

  1. राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर
  2. एमसीएम डीएवी महाविद्यालय, कांगड़ा
  3. राजकीय महाविद्यालय, संजौली (शिमला)
  4. वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी
  5. सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी
  6. जीएसएसएस (लड़के), मंडी
  7. जीएसएसएस, भंगरोटू (मंडी)
  8. जीएसएसएस, बगला (मंडी)

परीक्षा पोर्टल दोबारा खोला गया

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा पोर्टल को 13 मई की रात 11:59 बजे तक के लिए दोबारा खोल दिया है ताकि छूटे हुए विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकें। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रवेश पत्र 15 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे

परीक्षार्थी 15 मई से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए छात्र 01905-235495 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।