Kangra: खेलों से बनाएं स्वस्थ और व्यस्त जीवन: उपायुक्त कांगड़ा की अपील

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 26 अक्तूबर: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा है कि नशा और असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए युवाओं को व्यस्त रखना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ज्वालामुखी में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल यूनिवर्सिटी अंतर राजकीय कबड्डी टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस अवसर पर उपायुक्त ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए और खेलों को अपनाने का संदेश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि “खुद भी जागो औरों को भी जगाएं, नशा मुक्त अभियान चलाएं” की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 65 महाविद्यालयों के 780 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भोरंज को द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय मंडी को तीसरे स्थान पर रहने के लिए बधाई दी।

बैरवा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने व्यक्तित्व और समग्र विकास के लिए खेलों और कला कौशल को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि युवावस्था का समय सही दिशा में बिताना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि आगे का रास्ता सुगम हो सके।

उपायुक्त के साथ इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल, और प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी सुशील कुमार बस्सी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।