Kangra: जयसिंहपुर की 13 पंचायतों को 34 करोड़ से मिलेगा पेयजल : मंत्री यादविंदर गोमा

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 26 अक्तूबर – आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने जयसिंहपुर के पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों के लिए 34 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना की घोषणा की। ग्राम पंचायत अंद्रेटा में 45 लाख रुपए से बने वन विश्राम गृह के उद्घाटन के अवसर पर, गोमा ने बताया कि यह योजना अगले वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएगी, जिससे सलियाणा से लेकर अगोजर और टिक्कर खोला की पंचायतों में हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। अंद्रेटा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री गोमा ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मंत्री ने अंद्रेटा वासियों को नए विश्राम गृह की बधाई दी और सलियाणा में 3 करोड़ रुपये की लागत से एक और विश्राम गृह बनाए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही, पीएचसी पंचरुखी के भवन के लिए 70 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाड़ू नण्डली सड़क का कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा और पंचरुखी उप-तहसील को मार्च से पहले तहसील का दर्जा मिलेगा। अंद्रेटा मेला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रुपये दिए गए और महिला मंडल भवन निर्माण के लिए छत्र के वार्ड 1 और 2 को ढाई-ढाई लाख रुपये की पहली किश्त भी स्वीकृत की।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंद्रेटा की प्रधान पूजा देवी, बीडीसी सदस्य रजनी देवी, और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।