कांगड़ा के बनोई पुल के पास HRTC बस से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद, पालमपुर की महिला और पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार; गगल थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA कांगड़ा की टीम ने चेकिंग के दौरान HRTC बस में सवार दो लोगों से 50.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पालमपुर की 29 वर्षीय महिला और पंजाब के तरनतारन का 18 वर्षीय युवक शामिल है।

Advertisement​

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने बनोई पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान चंबा से मनाली रूट पर जा रही HRTC बस नंबर HP-73-4443 की जांच की गई। बस में सवार मोनिका देवी (29), निवासी पालमपुर और अविनाश कुमार उर्फ कालू (18), निवासी तरनतारन, पंजाब के पास से पुलिस को 50.88 ग्राम चिट्टा मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना गगल में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में विधानसभा सत्र से पहले प्रशासन अलर्ट, DC हेमराज बैरवा ने तपोवन पहुंचकर परखी तैयारियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16 से 21 नवंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तपोवन में तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बिजली, पानी, अग्नि सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक, विधानसभा सत्र में इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

हिमाचल विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का धर्मशाला पहुंचना कल से शुरू होगा। दोनों दल रविवार को विधायक दल की बैठक कर अपनी रणनीति तैयार करेंगे। आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सदन में हंगामे के आसार हैं।

चंबा रुमाल की कला को समर्पित रहीं सिराज बेगम का निधन, हजारों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर; राष्ट्रीय सम्मान न मिलने का रहा मलाल

चंबा रुमाल की कला को जीवनभर समर्पित रहीं 86 वर्षीय सिराज बेगम सुपुर्द-ए-खाक हो गईं। उन्होंने हजारों महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया। कई सम्मानों से नवाजी गईं सिराज बेगम को राष्ट्रीय पुरस्कार न मिलने का मलाल रहा।

मंडी में सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, कांगड़ा ने किन्नौर को 3-1 से हराया; संतोष ट्रॉफी के लिए भी होगा टीम का चयन

मंडी के पड्डल मैदान में सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद संतोष ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम का चयन किया जाएगा। पहले दिन कांगड़ा ने किन्नौर को 3-1 से हराया, जबकि सिरमौर और सोलन का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा।