Kangra: एसपी मयंक चौधरी ने संभाला देहरा पुलिस जिला का कार्यभार, नशा विरोधी मुहिम होगी तेज

Date:

--Advertisement--

देहरा, हिमाचल प्रदेश – आईपीएस मयंक चौधरी ने पुलिस जिला देहरा के पहले पूर्णकालिक पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। देहरा स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार संभालने के बाद एसपी मयंक चौधरी ने नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाने, ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधारने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और देहरा को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। एसपी मयंक चौधरी ने जनता से सहयोग और जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से ही अपराध और नशे पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।

एसपी चौधरी ने कहा कि बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ किया जाएगा और प्रत्येक 5 पंचायतों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इससे पुलिस और स्थानीय जनता के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने घोषणा की कि देहरा जिला पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ेगी और जल्द ही एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे।

Advertisement – HIM Live Tv

देहरा पुलिस जिला पड़ोसी राज्य पंजाब, ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों से सटा हुआ है, जिससे सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बनी रहती हैं। एसपी चौधरी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी आस्था निभा सकें। एसपी मयंक चौधरी की नियुक्ति से देहरा के नागरिकों और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा गया। पौंग एनजीओ अध्यक्ष अविनाश सेठी, देहरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेक पठानियां, ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष ब्रजेश्वर साकी और जन कल्याण व उत्थान मंच खबली दोसड़का के अध्यक्ष करनैल सिंह पटियाल ने उनके कार्यभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में देहरा पुलिस कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और नशे पर नियंत्रण में प्रभावी कार्य करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।