Solan: सोलन के रामशहर कॉलेज में छात्रों को आवारा कुत्तों से बचाव की मिली खास ट्रेनिंग, जानिए रैबीज से कैसे रहें सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

सोलन: राजकीय महाविद्यालय रामशहर में छात्रों को आवारा कुत्तों से सुरक्षा और रैबीज के प्रति जागरूक करने के लिए वेटनरी हॉस्पिटल रामशहर के डॉ. अजय शर्मा ने विशेष व्याख्यान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य और स्टाफ ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. शर्मा ने पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को रैबीज के कारण, इसके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न तस्वीरों के जरिए आवारा कुत्तों के आक्रामक व्यवहार और उनसे होने वाले खतरों को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब भी दिए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने छात्रों से अपील की कि व्याख्यान में प्राप्त जानकारी को अपने परिवार, गांव और आसपास के समुदाय तक पहुँचाएं। उन्होंने विशेष रूप से यह संदेश दिया कि आवारा कुत्तों से सावधानी कैसे बरती जाए, काटने की स्थिति में क्या उपचार करें और चेतावनी संकेतों के माध्यम से जनता को जागरूक कैसे किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन श्री डी.सी. नेगी ने किया। शिक्षक वर्ग में श्री संदीप कुमार, श्रीमती सुमन कुमारी, डॉ. तनु कलसी, श्री शशि पाल और गैर-शिक्षक वर्ग में श्री संजय कुमार, श्री रामचंद उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।