Kullu: पतलीकूहल की लाजवंती शर्मा बनीं मनाली वोल्वो एसोसिएशन की नई चेयरपर्सन, वोल्वो सेवाओं में बदलाव की उम्मीद

Date:

--Advertisement--

मनाली – मनाली वोल्वो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को सर्वसम्मति से पूरा हुआ, और पतलीकूहल निवासी लाजवंती शर्मा को संगठन का नई चेयरपर्सन चुना गया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर उनके नाम पर मुहर लगाई।

साथ ही, मोहन धीमान को प्रधान और अनंत ठाकुर को जनरल सेक्ट्रे के पद पर चुना गया। तीनों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से समर्थन मिला, जिसे सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और पारदर्शिता का प्रतीक बताया।

बैठक में परिवहन से जुड़ी चुनौतियां, रूट प्रबंधन, पर्यटकों की सुरक्षा और तकनीकी सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। नई टीम ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में मनाली वोल्वो सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस बनाया जाएगा।

एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई नेतृत्व टीम के तहत ट्रांसपोर्ट सेवाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।