Kangra: धर्मशाला में भारतीय ज्ञान परम्परा पर गहन चर्चा, प्रज्ञा प्रवाह हिमाचल ने आयोजित की प्रज्ञा स्टडी सर्कल गोष्ठी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 नवम्बर 2025: भारतीय ज्ञान परम्परा की प्रासंगिकता और महत्व को उजागर करने के लिए प्रज्ञा प्रवाह हिमाचल प्रदेश ने प्रज्ञा स्टडी सर्कल कांगड़ा की एक विशेष गोष्ठी होलीहॉक इंटरनेशनल स्कूल, धर्मशाला में आयोजित की।

गोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय ज्ञान परम्परा पर केंद्रित रहा, जिसमें इसके विभिन्न आयामों और आधुनिक संदर्भ में उपयोगिता पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, दिल्ली से आए प्रज्ञा प्रवाह के उत्तर क्षेत्रीय संयोजक श्री चंद्रकांत जी, ने शाश्वत भारतीय मूल्यों को वर्तमान समय में कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर विशेष प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफ़ेसर नारायण दत्त शर्मा ने अपने संबोधन से गोष्ठी की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह हिमाचल प्रांत के सह संयोजक और हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के सह आचार्य डॉ. राजेश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य विजया ठाकुर, केन्द्रीय विवि धर्मशाला के विभिन्न आचार्य, पंचनद संस्थान कांगड़ा के कार्यकर्ता और कांगड़ा जिले के अन्य विद्वान उपस्थित रहे।

इस गोष्ठी ने भारतीय ज्ञान परम्परा के मूल्यों को समझने और उसे समाज में प्रासंगिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच का काम किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।