Solan: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा, फिर ब्लैकमेल – युवती हुई गर्भवती, सोलन में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

सोलन महिला थाना में एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पहले पंजाब के मटौर थाना में दर्ज किया गया था, जिसे जीरो एफआईआर के तहत सोलन स्थानांतरित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की जान-पहचान वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर चंबा निवासी मुकुल नामक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुकुल ने युवती से शादी का वादा किया। इसी भरोसे के चलते मुकुल ने युवती को सोलन के देऊंघाट स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2024 में वह गर्भवती हो गई, जिसकी जानकारी उसने मुकुल को दी। लेकिन मुकुल ने बच्चा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और इसके बाद उसने युवती को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद महिला थाना सोलन की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को देऊंघाट से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी से भी निजी जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के धोखे से बचने के लिए सावधानी बरतें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।