Solan: सोलन फूड प्वाइजनिंग मामला: शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक भी हुए शिकार, होटल में जारी है ट्रेनिंग

Date:

--Advertisement--

सोलन में अध्यापकों के लिए आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी भी इसकी चपेट में आ गए। 9 मार्च को ट्रेनिंग के उद्घाटन के दौरान उन्होंने होटल में लंच किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत अधिक खराब होने पर 11 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि 12 मार्च को जिन 11 अध्यापकों को फूड प्वाइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उसी होटल में अब भी ट्रेनिंग जारी है। डाईट सोलन द्वारा जिले के 130 टीजीटी और सी एंड वी अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिक्षकों को शिक्षा में बदलाव से जुड़े जैनरिक इशू पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी ने 9 मार्च को पहले बैच की ट्रेनिंग का उद्घाटन किया था। लंच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह उसी दिन से बीमार चल रहे थे। 11 मार्च को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी होटल में 12 मार्च को 11 अध्यापकों को भी फूड प्वाइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

डॉक्टरों ने बीमार अध्यापकों के ब्लड सैंपल एफएसएल जुन्गा जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल से दाल और सब्जी के सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। 13 मार्च को पहले बैच की ट्रेनिंग समाप्त हो गई, लेकिन अब उसी होटल में दूसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है।

संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी ने इस पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने इस ट्रेनिंग को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग भी की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।