Solan: सोलन के आंजी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

सोलन के आंजी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों को चौंका दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के चारों टायर चोरी कर लिए। यह घटना उस इलाके में हुई है, जिसे पुलिस की नियमित गश्त के चलते सुरक्षित माना जाता रहा है। वाहन मालिक ने अपनी कार रात में आंजी क्षेत्र में पार्क की थी, लेकिन जब सुबह वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी कार चारों टायरों के बिना ईंटों और पत्थरों के ऊपर खड़ी थी। इस दृश्य को देखकर वह बेहद हैरान और परेशान हो गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यहां पुलिस की नियमित गश्त होती है। स्थानीय लोगों ने इस चोरी पर नाराजगी जताई है और प्रशासन एवं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस गश्त वाले इलाके में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा की क्या गारंटी दी जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस घटना को गंभीरता से लें और मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं, गश्त को और प्रभावी बनाया जाए और रात की निगरानी बढ़ाई जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।