Sirmaur: पांवटा साहिब में हत्या के प्रयास मामले में सात दोषियों को सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में सात दोषियों को सजा सुनाई है। अदालत ने तीन दोषियों—जमील अहमद, बकिल मोहम्मद और मुबारक अली—को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की सजा और ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा, धारा 325 में छह महीने की सजा और ₹1,000 जुर्माना तथा धारा 341 में एक महीने की सजा दी गई।

अन्य चार दोषियों—सधाम हुसैन, खालिद हुसैन, सकिल अहमद और अला बक्शी—को आईपीसी की धारा 325 और 323 के तहत छह-छह महीने की सजा और प्रत्येक को ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, धारा 341 के तहत भी सभी चार दोषियों को एक महीने की सजा दी गई। अदालत ने आदेश दिया कि यदि जुर्माना अदा नहीं किया जाता, तो दोषियों को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 18 नवंबर 2015 का है, जब शिकायतकर्ता शराफत अली निवासी खारा ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दोषियों ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। मामले की जांच एएसआई देवी सिंह प्रभारी माजरा पुलिस द्वारा की गई। जांच के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद अदालत में धारा 341, 323, 307, और 34 के तहत चालान पेश किया गया।

मुकदमे के दौरान अदालत में कुल 15 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।