Shimla: हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती: चरस की खेप के साथ पिकअप चालक फरार

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के सुन्नी पुलिस थाना के तहत पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली कि एक पिकअप (HP 30A-2555) में चालक नीरज पुत्र गणेश, निवासी गांव जाड़ला कोइडी, तहसील अंब, जिला ऊना (वर्तमान निवासी गांव बिगान, तहसील करसोग) चरस की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शकरोड़ी के पास हरी बावड़ी क्षेत्र में नाका लगाया। जब पिकअप नाके के पास पहुंची, तो चालक ने पुलिस को देखकर घबराहट में एक पार्सल गाड़ी से बाहर फेंक दिया और वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पार्सल की जांच की, जिसमें से 477 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि, पुलिस को वाहन का नंबर और आरोपी का नाम मिल चुका है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।